फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आर्मी कमांडर का तनोट ब्रिगेड और'रसेल वाइपर्स' का दौरा, ऑपरेशनल दक्षता और नवाचारों की सराहना

Thu, 03 Jul 2025 08:34 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने तनोट ब्रिगेड व ‘रसेल वाइपर्स’ यूनिट का दौरा कर ऑपरेशनल तैयारियों व नवाचारों की सराहना की। उन्होंने ड्रोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी समावेशन व हेल्थ सेंटर जैसे कदमों को अहम बताया।
विज्ञापन
आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने किया दौरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने हाल ही में तनोट ब्रिगेड और 'रसेल वाइपर्स' यूनिट का दौरा कर उनकी ऑपरेशनल तैयारियों, प्रशिक्षण और प्रशासनिक पहलों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न नवाचारों और क्षेत्र में उठाए गए प्रमुख कदमों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


दौरे के दौरान आर्मी कमांडर ने सभी रैंकों द्वारा प्रदर्शित उच्च स्तरीय पेशेवर दक्षता, समर्पण और संचालन तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने ऑपरेशनल प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए फॉर्मेशन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय सेना की ताकत का मजबूत आधार बताया।

ये भी पढ़ें: बॉडी बिल्डर ने जिम में लगाई फांसी, जान देने से पहले बनाया वीडियो, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने विशेष रूप से ब्रिगेड द्वारा शुरू किए गए नवाचारों पर ध्यान केंद्रित किया, जिनमें ड्रोन इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास, तकनीकी समावेशन के नए उपाय और इंटीग्रेटेड हेल्थ सेंटर की स्थापना प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि ये पहल न केवल ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाती हैं, बल्कि सैनिकों के कल्याण को भी नया आयाम देती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे मंत्री रावत, कहा- कांग्रेस को युवाओं से जुड़ी राजनीति करने का अधिकार नहीं

आर्मी कमांडर ने जवानों से बातचीत करते हुए बदलती युद्ध प्रणाली के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी रैंक अपने प्रशिक्षण मानकों की नियमित समीक्षा करें और आधुनिक तकनीकों, रणनीतियों और प्रक्रियाओं को अपनाकर अपनी दक्षता में सुधार लाएं। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने फॉर्मेशन की क्षमताओं और टीम भावना पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि यह बल हर चुनौती का डटकर सामना करने में सक्षम है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें