फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर में एसीबी की कार्रवाई, पटवारी को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा

Mon, 14 Nov 2022 06:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आरोपी ने जमीन का म्यूटेशन भरने के एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने आरोपी के घर और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली है। 
विज्ञापन
जोधपुर में पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर एसीबी की ग्रामीण इकाई ने सोमवार पटवारी जगदीश पालीवाल को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने पुश्तैनी जमीन का म्यूटेशन भरने की एवज में परिवादी से रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि हमारी पुश्तैनी जमीन का म्यूटेशन भरने की एवज में जगदीश पालीवाल, हाल पटवारी पटवार मण्डल जेठानिया, अतिरिक्त कार्यभार पटवार हल्का खिंयासरिया तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा है। जिसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और उसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी टीम ने आरोपी पटवारी को परिवादी से तीन हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 


एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी के निर्देशन में आरोपी के निवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें