फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से स्कूटी में लगी आग, क्षेत्रवासियों ने पानी डाल बुझाया

Thu, 09 May 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: शहर के बनिया बाड़ा क्षेत्र में बुधवार देर रात बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग से एक स्कूटी इसकी चपेट में आ गई। फिलहाल लोगों कीस सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया।
 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के जालोरी गेट के भीतरी शहर बनिया बाड़ा क्षेत्र में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से बिजली पोल के नीचे खड़ी एक स्कूटी इसकी चपेट में आ गई। लोगों ने स्कूटी पर पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में स्कूटी पूरी तरह जल गई। जलती स्कूटी के आस-पास खड़े वाहनों को तुरंत हटाए और आग को बुझाया। शॉर्ट सर्किट से देर रात बत्ती गुल होने से लोग गर्मी के चलते काफी परेशान हुए। 

विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने पाया आग पर काबू 
क्षेत्र वासियों ने बताया कि देर रात बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। तार नीचे खड़ी स्कूटी के सीट पर गिरा, जिसके बाद स्कूटी की सीट जलने लगी जिसे मशक्कत के बाद काबू पाया गया। क्षेत्र के लोगों गुरुवार सुबह बिजली विभाग को सूचना दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें