फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर में दिनदहाड़े अनाज व्यापारी से 81 लाख रुपये की लूट, बैंक से लौटते समय हुई वारदात

Sat, 12 Nov 2022 08:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

व्यापारी बैंक से रुपए निकालकर स्कूटी से वापस लौट रहे थे, तभी कार सवार बदमाशों ने उनसे रुपए का बैग छिन लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जोधपुर में लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के फलोदी में अनाज व्यापारी से दिनदहाड़े 81 लाख रुपये की लूट हो गई। व्यापारी बैंक से पैसे निकालकर स्कूटर से जा रहा था, तभी कार पर आए बदमाशों ने उससे रुपये से भरा बैग छीन लिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार शाम सवा चार बजे व्यापारी रमेश गुलेछा बैंक आफ बड़ौदा से 50 लाख रुपये निकाले कर स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार चार बदमाशों ने स्कूटी रुकवा लिया और बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना पर आननफानन में पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।


पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की कार उनकी स्कूटी के साथ ही चल रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो पता चला कि लुटेरे लगातार रेकी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें