फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर नाचा आसाराम: जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने भजन संध्या में जमकर बजाईं तालियां, स्वस्थ भी दिखा

Wed, 02 Mar 2022 01:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

बीमारी का हवाला देकर 15 बार जमानत याचिका दायर करने वाला आसाराम जोधपुर जेल में आयोजित भजन संध्या में स्वस्थ नजर आया। कार्यक्रम में उसने तालियां बजाईं और जमकर डांस भी किया। 
विज्ञापन
भजन संध्या में इस तरह दिखा आसाराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने शिवरात्रि पर आयोजित भजन संध्या में भाग लिया। इस दौरान वह जमकर नाचा और तालियां भी बजाईं। बीमारी का हवाला देकर कोर्ट में जमानत याचिका लगाने वाला आसाराम भजन संध्या की वीडियो में पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, यौन शोषण के मामले में जोधपुर की जेल में सजा काट रहा आसाराम एक बार फिर अपने पहले वाले स्वरूप में नजर आया। जिस तरह प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रमों में मंच पर तालियां बजाकर आसाराम भक्तों का उत्साह बढ़ाते थे, ठीक उसी तरह महाशिवरात्रि पर जेल में आयोजित भजन संध्या में नजर आया। भजन संध्या में आसाराम के साथ अन्य कैदियों ने भी भाग लिया। भजन संध्या का सीधा प्रसारण बंदियों की बैरक में भी किया गया था। भजन संध्या में बंदियों ने प्रस्तुति देकर शिव शंकर के भजनों का गुणगान भी किया गया।  

15 बार लगाई जमानत याचिका
बीमारी का हवाला देकर आसाराम करीब 15 बार लोअर कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी और हाईकोर्ट ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने भी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें