फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर: पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की दोहिती तनीषा आज लेंगी सात फेरे, आएंगी नामचीन हस्तियां

Sun, 15 Nov 2026 10:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की दोहिती तनीषा श्रॉफ और उद्योगपति परिवार के तुषार मानेकलाल की शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हो रही है। समारोह में देश-विदेश की नामचीन हस्तियां शामिल हुई हैं।

 

विज्ञापन
शादी में शिरकत करने पहुंचे मेहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिन्दे की दोहिती तनीषा श्रॉफ और तुषार मानेकलाल का विवाह समारोह जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में बेहद धूमधाम के साथ चल रहा है। तीन दिन के इस शाही विवाह उत्सव में शामिल होने के लिए देश-दुनिया की नामचीन हस्तियां जोधपुर पहुंची हैं। शनिवार को पैलेस परिसर में भव्य संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें शिंदे परिवार और मानेकलाल परिवार के सदस्यों ने जमकर खुशियां मनाईं। दोनों आज 15 नवंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे।

विज्ञापन


संगीत संध्या में छाया विदेशी गायिका का जादू
विवाह के कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को उम्मेद भवन पैलेस में मेहंदी की रस्म के साथ हुई थी। मेहंदी सेरेमनी के दौरान आयोजित म्यूजिकल नाइट में उपस्थित अतिथियों ने पारंपरिक गीतों पर देर रात तक नृत्य का आनंद लिया। इस सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण नीदरलैंड की प्रसिद्ध गायिका केमली रहीं। केमली ने अपने सुरीले गीतों से समां बांध दिया और वहां मौजूद सभी मेहमानों की खूब वाहवाही बटोरी। शनिवार शाम को आयोजित संगीत सेरेमनी में भी शिंदे और सर्राफ परिवार के सदस्यों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

राजस्थानी आतिथ्य और व्यंजनों का अनोखा अनुभव
सूर्य नगरी पहुंचे करीब 200 मेहमानों का उम्मेद भवन पैलेस में पारंपरिक राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया जा रहा है। पैलेस के मुख्य द्वार पर प्रवेश करते ही अतिथियों को सुंगधित फूल-मालाएं पहनाई गईं और तिलक लगाकर उनका आदर-सत्कार किया गया। इस शाही शादी में आने वाले विशिष्ट मेहमानों की सहूलियत के लिए शनिवार को कुल आठ चार्टर विमान जोधपुर हवाई अड्डे पर उतरे। समारोह के दौरान अतिथियों के लिए विशेष रूप से राजस्थानी पकवानों की व्यवस्था की गई है, जिनका मेहमानों ने स्वाद लिया।
विज्ञापन


उद्योग और सिनेमा जगत की हस्तियां हुईं शामिल
इस हाई-प्रोफाइल विवाह आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है। मुख्य रूप से उद्योग जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां जोधपुर पहुंचीं हैं।। रविवार को मुख्य वैवाहिक कार्यक्रम में बॉलीवुड और सिनेमा जगत के भी कई दिग्गज कलाकारों के शामिल होने की पू संभावना है। दुल्हन तनीषा, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री की बेटी प्रीति श्रॉफ और प्रसिद्ध उद्योगपति राज सर्राफ की पुत्री हैं। वहीं दूल्हे तुषार, देश के नामचीन व्यवसायी लक्ष्मी आशुतोष मानेकलाल के पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें