फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: झुंझुनूं में रिश्वत का खेल बेनकाब! 33 लाख की डील पर एसीबी का छापा, एक्सईएन समेत 2 गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 09:30 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं के बगड़ इलाके में बाईपास के अलाइनमेंट को बदलवाने के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दलाल याकूब अली और PWD के एक्सईएन राकेश कुमार को 33 लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बगड़ इलाके में बाईपास के अलाइनमेंट को बदलवाने के बदले रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने दलाल और पीडब्ल्यूडी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। झुंझुनूं के बगड़ इलाके में जमीन बचाने के लिए बाईपास का अलाइनमेंट बदलवाने के मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दलाल याकूब अली और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राकेश कुमार को शुक्रवार रात 33 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार, आरोपी रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़े गए और उनके पास से पूरी राशि बरामद कर ली गई।

पीड़ित ने 10 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि बगड़ में बन रहे बाईपास में उसकी जमीन आ रही है। अलाइनमेंट बदलवाने के लिए याकूब अली और एक्सईएन राकेश कुमार ने पहले 75 लाख रुपए की मांग की थी, जो बाद में सौदेबाजी के बाद 50 लाख रुपए में तय हुई।

चौमूं पुलिया के पास हुई कार्रवाई

विज्ञापन

शुक्रवार रात याकूब अली ने पीड़ित को सीकर रोड स्थित चौमूं पुलिया के पास बुलाया। जैसे ही उसने 33 लाख रुपए लिए, एसीबी की टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान याकूब अली ने एक्सईएन राकेश कुमार को फोन कर पैसे मिलने की जानकारी दी। इसके बाद एसीबी की दूसरी टीम ने चिड़ावा से राकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नोटिफाइड कंपनी चलाता है याकूब अली
जांच में सामने आया है कि याकूब अली वैशाली नगर में ‘झुंझुनूं इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से कंपनी चलाता है, जो सरकारी रूप से नोटिफाइड है। बगड़ में बन रहे बाईपास के अलाइनमेंट का काम भी इसी कंपनी को दिया गया था। फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रिश्वत की रकम किन-किन लोगों में बांटी जानी थी। साथ ही इस मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें