झुंझुनूं लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र सिंह ओला के समर्थन में सभा करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा, बीजेपी झुंझुनूं की सीट को लेकर चिंतित है। गैर कांग्रेसी सरकार प्रदेश में पहले भी बनी है। संवैधानिक संस्थाओं को हमने कभी भी मजबूर करने का काम नहीं किया। बीजेपी सरकार ने संस्थाओं को कमजोर किया है। इस दौरान पायलट ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को धन्यवाद दिया।
पायलट ने कहा, लोकतंत्र में विपक्ष खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी और सरकार महत्वपूर्ण नहीं है, इस देश में लोकतंत्र महत्वपूर्ण है। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम से बीजेपी करोड़ों रुपये की वसूली कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को 400 पार का इतना ही आत्मविश्वास है तो क्यों कांग्रेस के लोगों को बीजेपी में जोड़ रहे हैं।
पायलट ने कहा, मोदी जी क्यों पानी पी-पी कर रोज राजस्थान आ रहे हैं। उन्हें पता है कि यहां से उनको कुछ मिलने वाला नहीं है। इससे पहले नवलगढ़ पूर्व विधायक राजकुमार शर्मा, बुहाना प्रधान हरि कृष्णा यादव, सिंघाना पालिका अध्यक्ष विजय पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा खेतड़ी, पालिका चेयरमैन गीता सैनी, पीसीसी सदस्य सोनिया सिंह, पूर्व प्रधान बाबा जसनाथ मंच पर पहले से मौजूद रहे। बता दें सचिन पायलट एक साल बाद दूसरी बार खेतड़ी आए हैं।