फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट के 75वें स्थापना दिवस पर रन फॉर लीगल एड, जागरूकता रथ भी रवाना किया

Mon, 19 Feb 2024 08:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: राजस्थान हाईकोर्ट स्थापना की प्लेटिनम जुबली के मौके पर रविवार को शहर में दो किमी की रन फॉर लीगल एड मैराथन आयोजित की गई। 
विज्ञापन
दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए जिला जज देवेंद्र दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान हाईकोर्ट स्थापना की प्लेटिनम जुबली के उपलक्ष्य में रविवार को झुंझुनू मुख्यालय पर  2 किलोमीटर की रन फॉर लीगल एड मैराथन का आयोजन किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित ने कलेक्टोरेट परिसर से दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


रन फॉर लीगल मैराथन नगर परिषद से दो नंबर रोड होते हुए कलेक्टोरेट परिसर में संपन्न हुई। इस मैराथन में जज और वकील समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला जज देवेंद्र दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर उच्च न्यायालय व राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से रन फॉर लीगल एड का आयोजन किया गया।

दौड़ के साथ प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जागरूकता रथ भी रवाना किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जज, वकील एवं कोर्ट कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें