फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मानदेय बढ़ाने को लेकर जनता जल योजना के कार्मिकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Tue, 20 Feb 2024 03:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जनता जल योजना के कार्मिकों ने आज झुंझुनू में प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर मनमानी करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करते कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता जल योजना के कार्मिकों ने आज कलेक्टोरेट पर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जलदाय विभाग में सहायक पम्प चालक पदनाम के अनुसार वेतन देने की मांग की। जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता जल योजना 1994 में मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत के समय चालू की गई थी, बाद में 2011 में इसे कांग्रेस सरकार ने जलदाय विभाग से पंचायत राज विभाग में ग्राम पंचायत को सौंप दिया था।

विज्ञापन


बार-बार धरना प्रदर्शन करने के बाद 1 मई  2022 को इसे दोबारा जलदाय विभाग को सौंप दिया गया। विभाग ने इस योजना के तहत लगे कर्मचारियों को 5 अप्रैल 2023 को सहायक पम्प चालक पदनाम के आदेश जारी किए थे, लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सहायक पम्प चालक पदनाम के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 28 साल से इस योजना के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, न्यूनतम मजदूरी दर से महीने के 30 से 31 दिन काम करने के बाद भी 26 दिन के हिसाब से मजदूरी दी जा रही है। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें