फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गुढ़ा गोरजी तहसील के सामने किसानों ने दिया धरना, शेखावाटी में यमुना का पानी लाने की मांग की

Sat, 02 Mar 2024 12:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: किसानों ने जिले में पुरानी डीपीआर के तहत पानी दिए जाने की मांग को लेकर गुढ़ा गोरजी तहसील के सामने धरना दिया। किसानों का कहना है कि पुरानी डीपीआर के तहत ही शेखावाटी में यमुना का पानी आना चाहिए।
विज्ञापन
किसानों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी डीपीआर के तहत शेखावाटी में यमुना के पानी की मांग को लेकर शुक्रवार को जिले भर के किसानों ने गुढ़ा गोरजी तहसील के सामने 4 घंटे धरना देकर सरकार के प्रति विरोध जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नहर का पानी शेखावाटी में नहीं आएगा, धरना जारी रहेगा। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि किसानों को इस बार यमुना का जल धरातल पर चाहिए। हमें नेताओं की लॉलीपॉप नहीं चाहिए। पुरानी डीपीआर के तहत ही शेखावाटी में यमुना पानी आना चाहिए।

विज्ञापन


किसान प्रतिनिधिमंडल ने गुढ़ा गोरजी तहसीलदार रजनी यादव को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री शनिवार को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश सचिव गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नवलगढ़ आगमन पर किसानों में नाराजगी है। इस बार हम लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेंगे।

इस मौके पर पूर्व उप जिला प्रमुख विद्याधर गिल, किसान सभा के तहसील अध्यक्ष मूलचंद खरीटा, फूलचंद ढेवा, बजरंग लाल, बराला किसान नेता राजेंद्र सिंह, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर समेत कई लोग धरने में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें