फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अधेड़ ने ढूंढ-ढूंढ कर 25 कुत्तों को मारी गोली, पूरा किया गांव वालों का बदला, जानें मामला

Wed, 06 Aug 2025 04:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनू

सार

जिले के कुमावत गांव में एक अधेड़ ने 25 कुत्तों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि कुत्ते गांव में आतंक फैलाकर किसानों की बकरियों को खा रहे थे। जिससे परेशान बाद गांव के किसानों ने कथित रूप से उसे ऐसा करने को कहा था।
विज्ञापन
हाथ में राइफल लिए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के एक गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने पिछले तीन दिनों में कम से कम 25 कुत्तों को गोली मार दी। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नवलगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत ने बताया कि यह घटना जिले के कुमावत गांव में 3 अगस्त से हो रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बुधवार को हमने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शेयोचंद बाबरिया के रूप में हुई है, जिसे कथित रूप से स्थानीय ग्रामीणों ने इस काम के लिए लगाया था।

विज्ञापन


चंपावत ने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गांव में 2-3 आवारा कुत्ते किसानों की बकरियों को खा रहे थे। अब तक लगभग 30 बकरियों को नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने बदले की भावना से बाबरिया को गांव के सभी आवारा कुत्तों को मारने के लिए कहा। उन्होंने आगे बताया कि बाबरिया उसी गांव का निवासी है और एक किसान है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसने राइफल कैसे प्राप्त की।

ये भी पढ़ें: Kota News: शहर में आज 11 से 4 बजे तक नहीं आएगा पानी, मरम्मत कार्यों के चलते जलापूर्ति बाधित
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति सफेद शर्ट में कंधे पर बैग लटकाए हुए, राइफल के साथ गांव में घूमता दिखाई दे रहा है और जैसे ही कोई कुत्ता दिखता है, वह उसे निशाना बनाकर गोली चला देता है। बुधवार को गांव की पूर्व सरपंच सरोज झाझरिया ने आरोपी बाबरिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यह एक अमानवीय कृत्य है और एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसमें गांव के कई लोग और पंचायत भी शामिल है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंपावत ने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सिर्फ 2-3 कुत्ते ही वास्तव में शामिल थे, सभी 25 नहीं। आरोपी फिलहाल फरार है और हमारी टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें