फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: ‘आई लव यू’ न कहने पर युवती को चाकुओं से गोदा, फिर सिरफिरे प्रेमी ने खुद भी की जान देने की कोशिश

Tue, 05 Aug 2025 10:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu News: झुंझुनू के एक गांव में एक सिरफिरे युवक ने एक युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, युवक ने भी जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता और आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के एक गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वजह महज इतनी थी कि युवती ने उससे ‘आई लव यू’ कहने से इनकार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल युवती के बाद युवक ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झुंझुनू रेफर किया गया, जहां युवती की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

 
अकेली युवती के घर में घुसा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार मेघवाल के रूप में हुई है। वह कुछ समय से पीड़िता को परेशान कर रहा था। कुछ दिन पहले भी उसने युवती के घर जाकर धमकी दी थी। घटना के दिन भी वह युवती के घर जबरन घुस आया, जब वह अकेली थी। आरोपी ने उससे जबरन बातचीत करने और प्रेम प्रस्ताव स्वीकारने का दबाव डाला। पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने की चेतावनी देने पर वह वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें- Jaipur: लेबर इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, मंगेतर के साथ अवैध संबंधों के शक में RAC जवान ने ली जीजा की जान
विज्ञापन

 
खेत के रास्ते में किया जानलेवा हमला
लेकिन यह सिरफिरा युवक यहीं नहीं रुका। थोड़ी देर बाद जब युवती अपने पिता के लिए खेत में खाना लेकर जा रही थी, तो आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया। बातचीत का दबाव बनाते हुए वह फिर से ‘आई लव यू’ बोलने के लिए कहने लगा। युवती द्वारा इनकार करने पर आरोपी बेकाबू हो गया और जेब से चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया। फिर सिर, गर्दन, कंधे, पेट, पीठ, हाथ और सीने पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।
 
ग्रामीणों ने बचाया, आरोपी ने खाया जहर
युवती की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और उसे हमलावर के चंगुल से छुड़ाया। उसी दौरान आरोपी प्रमोद कुमार ने वहीं मौके पर जहर खा लिया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए झुंझुनू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Udaipur News: पुलिस हिरासत के दौरान ज्वेलर की मौत पर बवाल, परिजनों का टॉर्चर का आरोप; चार पुलिसकर्मी निलंबित
 
एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत, आरोपी पर केस दर्ज
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मोबाइल एफएसएल टीम सीकर तथा एमआईयू चिड़ावा की टीम के साथ मिलकर सबूत जुटाए। युवती के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही आरोपी का इलाज पूरा होगा, उसे हिरासत में लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें