फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनूं में पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत, एसएचओ सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 31 May 2024 04:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार युवक गौरव शर्मा की पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। मामले में एसपी ने मंड्रेला थानाधिकारी रविंद्र सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक की मौत मामले में तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं के मंड्रेला पुलिस थाने में दुष्कर्म के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी की बुधवार को पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। पुलिस ने मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया था। लेकिन गुरुवार को मृतक के परिजन मंड्रेला पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर आरोपी के साथ बुरी तरह से मारपीट करने आरोप लगाया और दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया।

विज्ञापन


इस पर पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने थानाधिकारी रवींद्र कुमार, हेड कांस्टेबल (डीओ) धर्मपाल व संतरी मिनाक्षी को जांच होने तक लाइन हाजिर कर दिया। एसपी से मिले आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हो गए।

परिजन ने यह लगाए आरोप
कोटपुतली के बुचाहेडा के वार्ड नंबर 17 निवासी गौरव शर्मा (35) पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा को युवती से दुष्कर्म के मामले में 25 मई को गिरफ्तार किया गया था। वह पुलिस रिमांड पर चल रहा था, बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि गौरव के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


लड़की ने अपनी मर्जी से गौरव के साथ शादी की बात भी पुलिस के सामने कबूली थी। लेकिन बाद में किसी के दबाव में आकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। वह पांच दिन के रिमांड पर चल रहा था। इस दौरान थाने में उसके साथ बूरी तरह मारपीट की गई, इससे गौरव की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें