चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार लाइसेंसी हथियारों को आचार संहिता के दौरान पुलिस थानों में जमा करवाना अनिवार्य है। झुंझुनू पुलिस इन लाइसेंसी हथियारों को संबंधित पुलिस थानों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
सबसे बड़ी चुनौती
सबसे बड़ी चुनौती अवैध हथियार हैं। जिले में अनगिनत अवैध हथियार हैं, जो पुलिस कि परेशानी बड़ा सकते हैं। बदमाश इन हथियारों से चुनाव में दहशत फैला सकते हैं। हालांकि पुलिस ने सभी बदमाशों और अवैध हथियारों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन कार्रवाई को लेकर पुलिस थोड़ी सुस्त ही दिखाई दे रही है।
ये हथियार जमा नहीं होंगे
झुंझुनू में फिलहाल जमा नहीं होने वाले हथियारों की संख्या 68 है। ये लाइसेंस बैंक गार्ड, पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर आदि के हैं। लाईसेंसी हथियारों को चुनाव आचार संहिता के दौरान थानों में जमा नहीं किया जाएगा। झुंझनू एसपी राजश्री वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर पुख्ता और विशेष तैयारी की जा रही है। आमजन भय मुक्त होकर मतदान करें।