जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
झुंझुनू में लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही बरते वालों में करवाई की जा रही है। चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक अधिकारी को निलंबित किया गया है। वहीं, दूसरे अधिकारी को नोटिस दिया गया।
चुनाव के दौरान अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों के खर्च पर निगरानी के लिए सरदारपुरा पिलानी में चेक पोस्ट बनाई गई है। इस चेक पोस्ट पर परिवीक्षा और कारागृह कल्याण अधिकारी पवन कुमार वर्मा को 20 से 29 मार्च तक दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक की पारी में निगरानी के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया था। 22 मार्च को दोपहर 3:00 बजे चिड़ावा एसडीएम बृजेश कुमार और डीएसपी विकास घिंघवाल ने 23 मार्च को दोपहर 2:50 बजे पिलानी थाना अधिकारी नारायण सिंह ने निरीक्षण किया। दोनों ही समय पवन वर्मा अनुपस्थित थे।
इस मामले को कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने गंभीर मानते हुए पवन कुमार वर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसी कार्यालय कृषि अनुसंधान अधिकारी रसायन मुकेश कुमार को बिसाऊ में चूरू रोड पर स्थापित स्थाई चेक पोस्ट पर निगरानी दल का प्रभारी लगाया गया था। मुकेश कुमार 20 से 29 मार्च तक रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक की ड्यूटी पर लगे थे।
एसडीएम राम रतन शोंकरिया ने 22 मार्च की मध्य रात 12:40 निरीक्षण किया तो वह सोते हुए पाए गए। राज कार्य के प्रति उदासीनता को लेकर एसडीएम ने मुकेश कुमार को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा है।