फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu : जिला परिवहन कार्यालय में लगी आग से हजारों फाइलें स्वाहा, रिकॉर्ड रूम में हुआ शॉर्ट सर्किट

Fri, 16 Aug 2024 11:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

कल देर रात जिला परिवहन कार्यालय की मुख्य बिल्डिंग के दो-तीन कक्षों में लगी आग से यहां रखी हजारों फाइलें जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि इन कक्षों को रिकॉर्ड रूम के रूप में काम लिया जा रहा था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिला परिवहन कार्यालय में कल देर रात आग लगने से विभाग के दो-तीन कमरों में रखी हुई फाइलें जलकर खाक हो गईं। जिला परिवहन अधिकारी मक्खनलाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात सवा एक बजे के लगभग हुई, इसमें मुख्य बिल्डिंग के दो-तीन कक्षों में आग लग गई। 

विज्ञापन


आग का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कार्मिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं जिला परिवहन अधिकारी जांगिड़ जानकारी देते हुए बताया कि इन कक्षों को रिकॉर्ड रूम के रूप में काम में लिया जा रहा था। इसमें 30-40 हजार फाइलें हो सकती हैं, जिनमें से आधी जलकर नष्ट हो गईं। इन कमरों के पास खड़ी जिला परिवहन अधिकारी की गाड़ी का एक शीशा भी चटखकर टूट गया। जली हुई फाइलों के ढेर से सुबह तक भी गर्मी महसूस की जा रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें