फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: सरपंच पर जानलेवा हमले का आरोप, रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को घेरकर गाड़ियों से मारी ठोकर

Thu, 26 Sep 2024 02:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में छावसरी बस स्टैंड पर सेना से रिटायर्ड फौजी खिव सिंह और उनके भाई अभय सिंह पर बुधवार रात जानलेवा हमला किया गया। सीसीटीवी फुटेज में स्कार्पियो और कैंपर गाड़ियों से टक्कर और हमलावरों द्वारा हॉकी, रॉड और लाठियों से वार करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के छावसरी बस स्टैंड पर बुधवार रात 9:00 बजे सेना से रिटायर्ड फौजी और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कैंपर गाड़ियां भी टकराती हुई नजर आ रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर गुढ़ागौड़जी थाने में पीड़ित के भाई भूपेन्द्र सिंह शेखावत की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। 

विज्ञापन


शिकायत में बताया गया है कि रात्री 9 बजे मेरे बडे़ भाई खिंव सिंह जो भारतीय सेना में रिटार्यड हैं और मेरे दूसरे बड़े भाई अभय सिंह जोकि ड्राईवर हैं, दोनों छावसरी बस स्टैंड से घर की तरफ आ रहे थे। तभी पिछे से एक स्कार्पियो और एक कैम्पर गाड़ी आई। उसमें केड सरपंच रविराज सिंह और अन्य 10, 12 लोग सवार थे। उन्होंने हॉकी, रॉड और लाठी डंडों से खिव सिंह और अभय सिंह पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। 

घायलों को गंभीर हालत में राजकीय सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र गुढ़ागौड़जी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उन्हें राजकीय जिला अस्पताल झुन्झुनू रेफर कर दिया। पहले सरपंच रविराज सिंह केड ने खिव सिंह के छोटे भाई लाइनमैन भवानी सिंह पर भी 27 जनवरी 2024 को भी हमला किया था। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। उसने काफी बार मुकदमा उठाने के लिए दवाव बनाया नहीं मानने पर भवानी सिंह के बड़े भाई पर आज जानलेवा हमला किया गाड़ी तोड़ दी और मारने की कोशिश की गई। राजनैतिक पद का फायदा उठाते हुए उन्होंने छावसरी के पूरे समाज को गाली देते हुए हमला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें