फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: बुर्के में छिपी बहन को भाई ने पहचाना, निकाह से पहले हुई थी लापता, पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढ निकाला

Thu, 26 Sep 2024 12:51 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू के मुकुंदगढ़ से एक लड़की शादी से पहले अचानक लापता हो गई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मात्र 4 घंटे के भीतर 150 किमी दूर जयपुर से लड़की को ढूंढ निकाला। जांच में पता चला कि लड़की अपनी मर्जी से निकाह से बचने के लिए घर से भागी थी।

विज्ञापन
लापता लड़की को चार घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू के मुकुंदगढ़ से एक लड़की शादी से पहले घर से अचानक लापता हो गई। जैसे ही पुलिस को सूचना दी गई, उन्होंने आनन फानन में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके तहत झुंझुनू जिला पुलिस ने लापता लड़की को सूचना के चार घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। पुलिस को लड़की घटनास्थल से लगभग 150 किमी दूर मिली।
विज्ञापन


जानकरी के अनुसार, पुलिस लोकेशन को ट्रैक करते हुए जयपुर पहुंची, जहां चौंकने वाले खुलासे हुए। मामले में बताया जा रहा है कि लापता लड़की अपनी मर्जी से घर से भागी थी। एसपी ने इस मामले को लेकर बताया कि युवती के पिता रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि उनकी बेटी की सोमवार को शादी है। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रही हैं। वहीं, निकाह से पहले ही लड़की अचानक घर से लापता हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। युवती के मोबाइल की जांच की और उसकी दोस्त से पूछताछ की।

लड़की कुदन गांव की थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि घर से भागकर लड़की को जयपुर के मुसाफिर खाने पहुंचना था। इस तरह पुलिस को लड़की की लोकेशन तो मिल गई, लेकिन मुस्लिम लड़की होने की वजह से वह बुर्के में थी। इसके चलते उसे पहचानना मुश्किल था। इसके लिए लड़की के भाई को साथ में रखा गया और जयपुर में मुसाफिर खाने को खोजा गया। वहीं, लड़की को उसके भाई ने कद काठी से बुर्के में ही पहचान लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रात को आठ बजे लड़की घर से लापता हो गई थी। उन्होंने कार्रवाई करनी शुरू की और 4 घंटे के अंदर लड़की को खोज निकाला। इस मामले में पता चला कि लड़की का निकाह होने वाला था और वह अपनी मर्जी से घर छोड़ गई थी। अभी फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। हालांकि इस मामले में सामने आया है कि लड़की का प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसके चलते उसने निकाह से बचने के लिए घर छोड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें