फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: पहले की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 06:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

एक साल पहले दोनों में सोशल मीडिया जरिए बातचीत शुरू हुई।कुछ समय बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। बाद में आरोपी ने उसको झुंझुनू बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म का अरोपी पुलिस कांस्टेबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अशोक चौधरी पर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर झुंझुनू कोतवाली थाने में कांस्टेबल अशोक चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


श्रीमाधोपुर निवासी पीड़िता ने झुंझुनू कोतवाली थाने में मामला दर्ज करावाया कि पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अशोक चौधरी ने उससे दोस्ती की। उसके बाद उसे शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी के लिए कह तो उसने शादी करने से मना कर दिया। 

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल अशोक चौधरी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया है। वहीं जानकारी ये भी निकल कर आ रही है कि पीड़िता की एक साल पूर्व कांस्टेबल से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। बाद में आरोपी ने उसको झुंझुनू बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले आरोपी ने उससे बातचीत करना बंद दिया। उसने शादी करने के लिए कहा तो पहले तो वह टालता रहा बाद में उसे फोन कर शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें