फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: अवैध रिवॉल्वर के साथ युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ शेयर की थी फोटो

Thu, 15 Feb 2024 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं जिले के मंड्रेला कस्बे में सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ फोटो डालने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं के मंड्रेला कस्बे से सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ फोटो शेयर करने पर एक युवक और एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है। थानाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि कस्बे के वार्ड-8 स्थित रामदेव मंदिर के पास एक लड़का खड़ा हुआ है। उसने सोशल मीडिया साइट पर हथियार के साथ फोटो डाली थी। अगर तुरंत कार्रवाई की जाए तो उसके पास हथियार मिल सकता है।

विज्ञापन


इस पर थानाधिकारी रवींद्र कुमार मय जाब्ते के साथ रामदेव मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर एक लड़का दिखाई दिया। लड़के से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मंड्रेला के वार्ड नंबर आठ निवासी कैफ (19) पुत्र आमीन कसाई बताया। पुलिस ने जब कैफ की तलाशी ली तो उसके पास से एक रिवॉल्वर बरामद हुआ। 

लाइसेंस के बारे में पूछने पर लाइसेंस नहीं होना बताया। पुलिस ने आरोपी कैफ को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार करके अवैध रिवॉल्वर को अपने कब्जे में लेकर कैफ से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त रिवॉल्वर एक बाल अपचारी से खरीदा है। इस पर पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी निरूद्ध किया है। मामले पर सुल्तान थानाधिकारी कैलाश चंद जांच कर रहे हैं। पुलिस टीम में मंड्रेला थानाधिकारी रवींद्र कुमार, सुल्तान थानाधिकारी कैलाश चंद, एएसआई रतनलाल, हेड कांस्टेबल सांवरमल, कांस्टेबल हरेंद्र, मनोज कुमार, कुलदीप, दिनेश कुमार और नरेंद्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें