फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से झूलता मिला शव

Wed, 29 May 2024 10:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

बुधवार को अधिशासी अभियंता का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले। वे कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने घर में ही फंदे से झूलते मिले। उनकी पत्नी उन्हें जिले के बीडीके अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने अधिशासी अभियंता को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक्सइएन राधेश्याम मीणा फरवरी महीने में ही चूरू से झुंझुनूं आए थे। उनकी पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। दोनों परिवार के साथ रीको स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे।

बुधवार को अधिशासी अभियंता राधेश्याम मीणा अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले। उनकी पत्नी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम मीणा चौमूं के रहने वाले थे। वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें