झुंझुनू जिले के नवलगढ़ कस्बे में हुई 40 लाख रुपये की चोरी के खुलासे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। यहां बहू ने ही खुद के घर को ही लुटवा दिया। झुंझुनू जिले के नवलगढ़ कस्बे में हुई 40 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस चोरी की घटना में महिला मुलजिम परिवादी ससुर की पुत्रवधू ही निकली। पुलिस के भय से परिवादी के घर पर पूर्व में ही 25 लाख रुपये के सोने के आभूषण फेंक दिए गए थे जो कि बरामद किए जा चुके हैं। वहीं आरोपियों से पुलिस ने तकरीबन 15 लाख रुपये का चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है।
बंशीधर सैनी पुत्र केसर देव सैनी ने 24 मई को नवलगढ़ थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि मेरी दुकान बालाजी हार्डवेयर झुंझुनू नाम से पाटोदिया की कोठी के सामने स्थित है। मध्य रात्रि मेरे मकान में घुसकर व ताले तोड़कर चोरी अंजाम दिया गया। संदूक में से लगभग 40 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। इस वारदात के दौरान अज्ञात चोरों ने अन्य सामान को छुआ तक नहीं। इसमें गहने भी शामिल थे। रिपोर्ट में बताया गया कि 23 मई 2024 को स्वामणी का आयोजन दूसरे मकान पर आयोजित हो रहा था। इसी के चलते पूरा परिवार वहां था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
बड़ी चोरी की घटना को देखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिसके चलते भयभीत होकर अपने को बचाने के लिए 27 मई को रात्रि में आधे से अधिक लगभग 25 लाख के समान को परिवादी के घर फेंक दिया।
इस दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की घटना में शामिल देवेंद्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी गणपति नगर कालवाड़ रोड जयपुर में घूम रहा है। इस पर जयपुर पहुंच आरोपी देवेंद्र सिंह को जयपुर से दस्तयाब कर थाने ले आई। प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना करना कबूल किया।
पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ। परिवादी की पुत्रवधू अनीता पत्नी सुनील जाति माली निवासी पाटोदिया कोठी नवलगढ़ को भी शामिल होना बताया गया। जिस पर आरोपी अनीता को डिटेन कर अनुसंधान के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में चोरी, किया गया माल लगभग 13 लाख रुपये की कीमत का भी बरामद किया गया। वहीं पुलिस आरोपियों से अनुसंधान में जुटी हुई है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल बुलेश पुलिस डीएसटी टीम चिड़ावा व अंकित कांस्टेबल डीएसटी टीम चिड़ावा की विशेष भूमिका रही।