फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लव मैरिज से नाराज लोगों ने दुल्हन को दूल्हे के घर से घसीट ले गए, पूरा मामला जान लीजिए

Tue, 16 Jul 2024 09:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

फिल्मी स्टाइल में विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाशों ने परिवार के लोगों के आंखों में मिर्च डाल दी और उनके साथ मारपीट की। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं के चनाना कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। कस्बे में फिल्मी स्टाइल में दो कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने परिवार के लोगों के आंखों में मिर्च डाल मारपीट करते हुए विवाहिता का अपहरण कर लिया। 

विज्ञापन


बता दें कि अपहरण की ये वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में कुछ नकाबपोश लोग हाथों में लाठी लिए घर के अंदर घुसे और फिर विवाहिता का अपहरण कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रात को चनाना चौकी और सुल्ताना थाने में पुलिस से मदद मांगी पर पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


मामला प्रेम विवाह का
जानकारी के अनुसार, सुल्ताना थाना इलाके के चनाना गांव निवासी जितेंद्र कुमार की नागौर की मोनिका कंवर से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों ने अप्रैल महीने में हिसार में प्रेम विवाह कर लिया और राजस्थान हाईकोर्ट से संरक्षण को लेकर याचिका दायर करते हुए संरक्षण प्राप्त का आदेश पारित करवाया। इसके बाद जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी मोनिका के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


रात को मोनिका के परिजन दो गाड़ियों में सवार होकर आए और जितेंद्र कुमार के परिजनों से मारपीट करते हुए मोनिका कंवर को गाड़ी में डालकर ले गए। पीड़ित परिवार ने चनाना चौकी और सुल्ताना थाने में सुनवाई नहीं होने पर एसपी के समक्ष पेश होकर गुहार लगाई है। सुल्ताना थानाधिकारी भजनाराम राम ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें