फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: उपचुनाव की तैयारी में विवादित बयान बना गुढ़ा के गले की फांस, भड़क उठे डॉक्टर और बिजली विभाग के कर्मी

Mon, 08 Jul 2024 06:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू में सरकारी डॉक्टर और डिस्कॉम के अधिकारी-कर्मचारी उनसे काफी खफा-खफा नजर आ रहे हैं। दरअसल ये सब हुआ है नेताजी के एक बयान की वजह से, जिसमें वे डॉक्टर्स को अपशब्द कह रहे हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र गुढ़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान 'लाल डायरी' को लेकर चर्चाओं में रहे राजेंद्र गुढ़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब एक नए विवाद में उलझ गए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में राजेंद्र गुढ़ा ने बीडीके अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान सीएमएचओ को हिजड़ा और अन्य डॉक्टरों को नपुंसक कहकर संबोधित किया। उनके इस बयान से डॉक्टर्स ने मिलकर विरोध व्यक्त किया। अब वे लगातार नेताजी का विरोध कर रहे हैं और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गुढ़ा के खिलाफ सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स
डॉक्टर्स ने गुढ़ा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। इस पूरे मामले में डॉक्टर्स ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और पूर्व मंत्री गुढ़ा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आंदोलन के चलते झुंझुनू के सभी डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध व्यक्त किया और अपनी सेवाए दीं। साथ ही डॉक्टर्स ने अगले तीन तीन दिनों तक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारी गुढ़ा के बयान से खफा 
दूसरी तरफ राजेंद्र गुढ़ा के सीएमएचओ को हिजड़ा कहने पर अब बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आंदोलन कर आक्रोश प्रकट किया है। गुढ़ा की अभद्र भाषा से नाराज डॉक्टर्स के साथ-साथ बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी दोनों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।

उपचुनाव लड़ने की तैयारी में हैं गुढ़ा
राजेंद्र गुढ़ा झुंझुनू से उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस वजह से वह लगातार लोगों के बीच घूम रहे हैं। इस दौरान वह अपनी बयानबाजी में कुछ अपशब्दों के इस्तेमाल करके विवादों में फंस गए हैं। गुढ़ा को विधानसभा चुनावों में करारी हार मिली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें