फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu Lok Sabha Seat: पूर्व सैनिकों के गढ़ में 'शुभ' और ओला के बीच कड़ी टक्कर, कौन जीतेगा बाजी?

Thu, 30 May 2024 07:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

राजस्थान के सैन्य बाहुल्य झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र की राजनीति चरम पर है। लोकसभा चुनाव के लिए यहां दोनों प्रत्याशी बीजेपी के शुभकरण चौधरी और कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला में सीधी टक्कर है। लेकिन पलड़ा भारी कांग्रेस का है। जानें क्या हैं यहां के वर्तमान राजनीतिक हालात।
विज्ञापन
झुंझुनूं लोकसभा सीट चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की झुंझुनूं लोकसभा सीट के लिए अब तक 17 बार हुए चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा है। बीते दो चुनावों से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। झुंझुनूं लोकसभा सीट की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है।

विज्ञापन


शेखावाटी के तहत आने वाले झुंझुनूं लोकसभा सीट के लिए इस बार मुकाबला बीजेपी के शुभकरण चौधरी और कांग्रेस के बृजेंद्र ओला के बीच है। कांग्रेस के दबदबे वाली झुंझुनूं लोकसभा सीट पर बीते दो बार से बीजेपी काबिज है। यहां की आठ विधानसभा सीटों में से छह पर कांग्रेस का कब्जा है। सट्टा बाजार कि माने तो यहां से कांग्रेस जीती हुई मानी जा रही है।

झुंझुनूं जिला हरियाणा बॉर्डर से सटा हुआ है। यह जिला 5 हजार 926 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। झुंझुनूं लोकसभा सीट साल 1952 में अस्तित्व में आई थी। झुंझुनूं लोकसभा सीट में झुंझुनूं, मंडावा, फतेहपुर, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, पिलानी, सूरजगढ़ और खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस सीट पर पहली बार राधेश्याम मोरारका सांसद निर्वाचित हुए थे। झुंझुनूं लोकसभा सीट के लिए अब तक 17 बार हुए चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा है। बीते दो चुनावों से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।
विज्ञापन




झुंझुनूं लोकसभा सीट में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें झुंझुनूं जिले की झुंझुनूं, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, पिलानी, सूरजगढ़ तथा खेतड़ी और सीकर जिले का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में कुल 20 लाख 61 हजार 889 मतदाता हैं। इनमें 29 हजार 576 सर्विस वोटर्स हैं। जबकि 10 लाख 77 हजार 370 पुरुष और नौ लाख 84 हजार 519 महिला मतदाता हैं।

झुंझुनूं लोकसभा सीट का जातिगत समीकरण
झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र जाट बाहुल्य है। यहां मोटे तौर पर जाट मतदाताओं की संख्या चार लाख 33 हजार के करीब मानी जाती है। वहीं, राजपूत मतदाताओं की संख्या दो लाख 12 हजार और एक लाख 15 हजार ब्राह्मण मतदाता बताए जाते हैं। यहां अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या दो लाख 99 हजार, माली एक लाख 92 हजार, मुस्लिम एक लाख 90 हजार, गुर्जर 92 हजार, कुम्हार 72 हजार, यादव 61 हजार, अनुसूचित जनजाति 45 हजार, खाती 38 हजार और वैश्य 35 हजार मानी जाती है।

वर्तमान में झुंझुनूं लोकसभा सीट की स्थिति
झुंझुनूं से कांग्रेस के बृजेंद्र ओला, सूरजगढ़ से श्रवण कुमार, पिलानी से पितराम सिंह काला, उदयपुरवाटी से भगवानाराम सैनी, मंडावा से रीटा चौधरी और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से हाकम अली विधायक हैं। जबकि खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के धर्मपाल गुर्जर और नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल विधायक हैं।

झुंझुनूं लोकसभा के ये हैं बड़े मुद्दे
पेयजल की समस्या, क्षतिग्रस्त सडकें, चार साल से अधूरे रेलवे ओवेरब्रिज का निर्माण, कुंभाराम नहर लिफ्ट परियोजना का पानी नहीं मिलना, ग्रामीण इलाकों में यातायात के साधनों का अभाव, फतेहपुर, मंडावा और बिसाऊ सहित बड़े कस्बों में जलभराव की समस्या, खेतड़ी और उदयपुरवाटी इलाके में अवैध खनन, साल 1994 में हुए समझौते के अनुसार यमुना के पानी की मांग और कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी सभी क्षेत्रों को मिले।
विज्ञापन


आठ में से छह विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक, बीजेपी के सिर्फ दो

  • पिलानी विधानसभा- पितराम काला (कांग्रेस)
  • सूरतगढ़ विधानसभा- श्रवण कुमार (कांग्रेस)
  • झुंझुनूं विधानसभा- बृजेंद्र सिंह ओला (कांग्रेस)
  • मंडावा विधानसभा- रीटा चौधरी (कांग्रेस)
  • उदयपुरवाटी विधानसभा- भगवाना राम सैनी (कांग्रेस)
  • फतेहपुर विधानसभा- हाकम अली खान (कांग्रेस)
  • नवलगढ़ विधानसभा- विक्रम सिंह जाखल (बीजेपी)
  • खेतड़ी विधानसभा-     धर्मपाल गुर्जर (बीजेपी)

...झुंझुनूं से मो. जावेद की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें