फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: झुंझनू की बेटी ने नाम रोशन किया, मिस एंड मि. इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में रही फर्स्ट रनर अप

Sat, 27 Jul 2024 10:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

दिल्ली में आयोजित मिस एंड मि. इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में झुंझनू की बेटी ने फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता। प्रतियोगिता में साक्षी राजपूत प्रथम रहीं। वर्तमान में राजस्थान में निवासरत हैं अदिति।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पाम ग्रीन रिसॉर्ट में 21 जुलाई को आयोजित MISS and MR. INDIA UNIVERSE प्रतियोगिता में 1st रनर अप का खिताब जीतकर झुंझनू की बेटी ने दिल्ली एवं राजस्थान का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के आयोजक विहान कश्यप थे और ज्यूरी में सेलिब्रिटी जज महक चहल शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साक्षी राजपूत रहीं, द्वितीय स्थान पर अदिति एस. दुबे और तृतीय स्थान पर जैनवी रहीं।

विज्ञापन


अदिति की उम्र महज 19 साल है और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एसएस मोदी विद्या विहार झुंझनू से पूरी की है। अभी वे एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। हमें गर्व है कि पढ़ाई के साथ-साथ अदिति ने दिल्ली और राजस्थान का नाम रोशन किया है। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली अदिति वर्तमान में राजस्थान में निवासरत हैं। प्रतियोगिता में भी अदिति ने राजस्थानी सभ्यता और संस्कृति को रिप्रेजेंट किया है। अदिति का कहना है कि वह आगे भी अपने राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें