फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll: झुंझुनू में बिछा चुनावी चौसर, 1996 में पहली बार हुआ था उपचुनाव, इस बार रहेगा तीसरा अवसर; जानें समीकरण

Wed, 16 Oct 2024 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Rajasthan Bypoll: राजस्थान की इस विधानसभा सीट पर दूसरी बार उपचुनाव होने जा रहा है। संयोग की बात है कि पहले पिता के सांसद बनने पर और अब बेटे के सांसद बनने पर उपचुनाव होंगे। जानिए चुनावी चौसर का पूरा गणित

विज्ञापन
उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तारीख का एलान होते ही राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी चौसर बिछाना शुरू कर दिया है। उपचुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम के अनुसार झुंझुनू विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन


दोनों पार्टियों ने नहीं खोले पत्ते
उपचुनाव की घोषणा हो गई, लेकिन फिलहाल दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा नेताओं का मंगलवार को जिले में जमावड़ा भी रहा। जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा आदि ने यहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर नब्ज भी टटोली है।

1996 में हुआ था झुंझुनू में उपचुनाव
यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। इस सीट पर अब तक हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी दो बार ही जीती है। हालांकि उपचुनाव केवल एक बार 1996 में हुए, तब भाजपा के मूलसिंह शेखावत ने जीत हासिल की थी। शेखावत ने बृजेंद्र ओला को हराया था।
विज्ञापन


जिले में लगातार तीसरी बार उपचुनाव
झुंझुनू जिले में लगातार तीसरा अवसर है जब विधायक ने एमपी का चुनाव जीता है। वर्ष 2014 में भाजपा की संतोष अहलावत ने कांग्रेस की राजबाला ओला को हराकर लोकसभा का चुनाव जीता था। इससे सूरजगढ़ में उपचुनाव हुए। यहां भाजपा के दिगबर सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

जीत कांग्रेस के श्रवण कुमार की हुई। इसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा के नरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस के श्रवण कुमार को हराकर लोकसभा चुनाव जीता। इससे मंडावा में उपचुनाव हुए। यहां कांग्रेस की रीटा चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुशीला सीगड़ा को हराया।झुंझुनूं सीट पर पहले जब उप चुनाव हुआ था, तब शीशराम ओला के पहली बार सांसद बनने पर हुआ था। अब शीशराम के बेटे बृजेन्द्र ओला के सांसद बनने के कारण उपचुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 75 हजार 919 मतदाता थे। इनमें दो लाख 72 हजार 519 आम मतदाता व 3400 सेवानियोजित मतदाता थे। हालांकि इनमें कुछ नए मतदाता भी जुड़े हैं।

इसलिए खाली हुई थी सीट
यह सीट लोकसभा चुनाव में बृजेंद्र ओला के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थीं। ओला ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 28 हजार 863 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी बबलू चौधरी को हराया था। इसके बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में विधायक बृजेंद्र ओला को सांसद प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। लोकसभा चुनाव में ओला ने भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को 18 हजार 235 वोटों से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें