फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: ‘हमारी हार से पहले ही मनाने लगे जश्न, एक-एक अवैध काम पर करूंगी कार्रवाई’- सभापति

Wed, 25 Sep 2024 02:07 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद हुई मीडिया से रूबरू हुई सभापति नगमा बानो ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद जनता के सभी काम रोक दिए गए हैं। पिछले 9 महीने में सिर्फ नगर परिषद में दलाल बढ़े है, जो सिर्फ अवैध काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन
सभापति नगमा बानो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आज वह मीडिया से रूबरू हुई और इन्होंने अभी तक उनके खिलाफ जो कार्रवाई हुई उसको राजनीतिक से प्रेरित करार दिया। उनका कहना था कि 60 में से 53 पार्षदों के बहुमत से वह सभापति बनी। वहीं विपक्षी पार्टी लोकसभा, विधानसभा, सभापति लगातार चुनाव हारती आई।
विज्ञापन


अब विधानसभा उपचुनाव सामने है तो उनके पास कोई मुद्दा नहीं था, जिसके चलते इनको लगा कि कुछ तो किया जाए और इसी के चलते पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। लेकिन हाईकोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीएलबी द्वारा पद के दुरुपयोग मामले में सभापति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, जिसके दो प्रमुख बिंदु थे सभापति के ससुर तैयब अली द्वारा सरकारी गाड़ी का उपयोग, वहीं बगैर निर्माण स्वीकृति के चुरू रोड पर सड़क सीमा में कमर्शियल कंपलेक्स बनाने का भी इन पर आरोप था।

इन्हीं दो बिंदुओं पर स्वायत शासन विभाग ने प्राथमिक दृष्टि से सभापति को आरोपी मानते हुए नोटिस जारी किया था। बता दें कि नगरीय विकास और स्वायत शासन मंत्री हाल ही में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ में दौरे पर आए थे तो उन्होंने वहां पर बड़ा बयान दिया था। जिसमें कहा था कि सोमवार को जयपुर की मेयर के मामले में और झुंझुनू की नगर परिषद सभापति के मामले में आपको कार्रवाई देखने को मिलेगी। उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि झुंझुनू नगर परिषद सभापति पर भी निलंबन की तलवार लटक चुकी है, लेकिन झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो ने हाईकोर्ट की शरण ली और उन्हें हाईकोर्ट ने राहत प्रदान की, जिसके बाद वे आज मीडिया से रूबरू हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन होते ही उनके खिलाफ जाल बिछा दिया गया और सरकार की इसके पीछे मंशा सही नहीं थी, जिसके कारण ही उनको हाईकोर्ट में जाना पड़ा। नगमा बानो ने कहा कि हमारी हार हुई नहीं, उससे पहले ही विपक्षियों द्वारा जश्न मनाए जाने लगा इससे तो लगता है कि हमारी हार के भी उनकी जीत से ज्यादा चर्चे रहे। नगमा बानो ने कहा कि सत्ता परिवर्तन होने के बाद अधिकारी और कर्मचारी भी दबाव में डरते हुए काम कर रहे हैं।

वहीं झुंझुनू नगर परिषद में ऐसे लोगों का बोलबाला हो गया जिनका नगर परिषद से कोई लेना-देना नहीं है। यहां पर उनका इशारा दलाल टाइप के लोगों की तरफ कहे तो भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। वहीं आपको बता दें कि निलंबन की आशंकाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से संभावित सभापति के नाम भी मीडिया में सामने आने लगे। इस सवाल के जवाब में नगर परिषद सभापति नगमा बानो ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन सबको मेरा नमस्कार है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना, उपसभापति राकेश झाझड़िया, पार्षद प्रदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्षद गण एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें