फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंझुनूं: दो दिन से लापता बरखंडी धाम के महंत की मौत, पहाड़ियों के नीचे मिला शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Tue, 29 Sep 2026 07:34 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

लोहार्गल में बरखंडी धाम मंदिर के दो दिन से लापता महंत का शव सोमवार को पहाड़ी के नीचे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
दो दिन से लापता महंत का शव पहाड़ी के नीचे मिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखावाटी के प्रसिद्ध तीर्थराज लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम मंदिर के महंत सूरजदास महाराज का शव सोमवार को बरखंडी पहाड़ी के नीचे तराई क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मिला। महंत पिछले दो दिनों से लापता थे। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महंत के शिष्य शंकर दयाल गुर्जर ने उनके लापता होने की रिपोर्ट गोठड़ा थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार को शंकर दयाल, प्रशासक राजेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, रामचंद्र सैनी सहित पुलिसकर्मी ज्ञान सिंह, राजेश सैनी और निहाल सिंह पहाड़ी क्षेत्र में तलाश कर रहे थे।

तलाशी के दौरान ग्रामीणों को बरखंडी के नीचे तराई क्षेत्र में घनी झाड़ियों के बीच महंत का शव दिखाई दिया। पहाड़ी इलाका होने के कारण शव को बाहर निकालने में परेशानी हुई। इसके बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार महंत का शव पहाड़ियों के अंदर झाड़ियां में अटका हुआ था, जिसे वहां देखकर तलाश कर रहे ग्रामीणों में भी सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर: अस्पताल की रसोई में मिली चार दिन पुरानी ग्रेवी, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

महंत सूरजदास महाराज करीब 80 वर्ष के बताए गए हैं। वे पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से बरखंडी धाम में पूजा-पाठ करते थे। मूल रूप से वे जयपुर के सिंगोद गांव के निवासी बताए गए हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही मंदिर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र नारायण मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें