फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: झुंझनू के छापोली में डीजल तस्करों की पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चार लोगों की हुई मौत

Mon, 17 Apr 2023 05:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राजस्थान के झुंझुनू जिले में रविवार देर शाम सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा छापोली में हुआ, डीजल तस्करों की पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
हादसे में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू में उदयपुरवाटी कस्बे के नीमकाथाना दिल्ली स्टेट हाइवे पर रविवार देर शाम बाइक पर सवार चार लोगों को डीजल तस्करों की पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक बच्चे ने सोमवार को इलाज के दौरान जयपुर में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन




बता दें कि मृतक छापोली गांव के थे, जो खेत से काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान डीजल तस्करों की पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान जयपुर में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का उदयपुरवाटी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें