फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: पिलानी में पानी की समस्या को लेकर शुरू हुआ आंदोलन,RLP कार्यकर्ताओं के साथ लोग सड़कों पर किए प्रदर्शन

Mon, 15 May 2023 10:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

शिक्षा नगरी के नाम से पूरे देश में विख्यात शिक्षा नगरी पिलानी इस समय भीषण जल संकट को झेल रही है। पानी से परेशान जनता अब सड़क पर उतरना शुरू कर चुकी है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर शुरू हुआ आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले में पानी की समस्या को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी युवा नेता राजकुमार नायक के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जेईएन को मौके पर बुलाकर हालात दिखाए और ज्ञापन सौंपा। पिलानी में गर्मी के चढ़ते हुए पारे के साथ ही पानी की समस्या को लेकर लोग भी आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात इतने विकट हैं कि जलदाय विभाग को टैंकरों से जलापूर्ति करनी पड़ रही है। जलापूर्ति की समस्या को लेकर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 और 19 के महिला-पुरुष सोमवार को सड़कों पर उतर आए और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


लोगों ने आरएलपी नेता राजकुमार नायक को बुलाकर समस्या से अवगत करवाया। वार्ड में पिछले कई महीने से जलापूर्ति नहीं हो रही है। लोग दैनिक जरूरतों की पूर्ति के लिए पैसा खर्च कर मजबूरन टैंकरों से पानी मंगवा रहे हैं। लोगों का कहना था कि लम्बे समय से जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या के समाधान के लिए लिखित में शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरएलपी नेता राजकुमार नायक ने जलदाय विभाग के अधिकारी AEN रजत शर्मा को समस्या की जानकारी दी। तभी एईएन ने सक्षम अधिकारी जेईएन सोनू कुमार को वार्ड में भेजा। जेईएन ने विभाग के बंद पड़े बोरिंग के तुरन्त समाधान के निर्देश दिए और कार्रवाई के लिए वार्डवासियों ने शर्मा को धन्यवाद दिया। जेईएन को मौके पर ही ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसके बाद सहायक अभियंता रजत शर्मा ने जल्द ही समस्या का निस्तारण करने के आदेश जेईएन को दिए, तब लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद...
आरएलपी नेता राजकुमार नायक के नेतृत्व में जलदाय विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन और नारेबाजी करने वालों में लक्ष्मी रूंथला, ऊषा, सुशीला, सुमित्रा, माया, गीता, सुमन, बिमला, पुष्पा, सुनीता, ग्यारसी, मंजू, पतासी, द्रौपदी, संतोष, नीरज, प्रिंस, संजय, कुलदीप, राजकुमार, शिव कुमार सैनी, संदीप, भवानी सहित वार्ड नंबर 18 और 19 के कई अन्य महिला-पुरुष शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें