फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar: झालावाड़ डाक मंडल बना ‘करोड़पति मंडल’, डाक जीवन बीमा अभियान में रचा कीर्तिमान

Tue, 03 Feb 2026 09:09 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar: डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के तहत चलाए गए विशेष अभियान ने झालावाड़ डाक मंडल को उल्लेखनीय सफलता दिलाई। अब यहां के झालावाड़ डाक मंडल को ‘करोड़पति मंडल’ के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन
डाकघर, झालावाड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं के अंतर्गत चलाए गए विशेष बीमा अभियान में झालावाड़ डाक मंडल ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभियान की उत्कृष्ट उपलब्धि के चलते जनवरी 2026 में झालावाड़ डाक मंडल को ‘करोड़पति मंडल’ के रूप में चयनित किया गया है।

विज्ञापन

राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र (अजमेर) के पोस्टमास्टर जनरल बी.एल. सोनल द्वारा वित्तीय सशक्तिकरण एवं सुरक्षित भविष्य के उद्देश्य से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। अभियान के तहत निर्धारित समयावधि में झालावाड़ डाक मंडल ने एक करोड़ रुपये का नया प्रीमियम अर्जित करने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

1000 से अधिक परिवारों को मिला बीमा सुरक्षा कवच
डाक अधीक्षक डाकघर प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि जनवरी 2026 के दौरान 1000 से अधिक परिवारों को डाक जीवन बीमा योजनाओं से जोड़ा गया। इसके माध्यम से कुल 40 करोड़ 54 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया गया। यह उपलब्धि आमजन के बीच डाक विभाग की बीमा योजनाओं के प्रति बढ़ते विश्वास और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिरोही जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण, न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन


निजी बीमा कंपनियों की तुलना में अधिक लाभकारी योजनाएं
भारतीय डाक विभाग की बीमा योजनाओं के अंतर्गत आमजन को निजी बीमा कंपनियों की तुलना में कम प्रीमियम पर अधिक बीमा राशि का लाभ मिल रहा है। इसी कारण ये योजनाएं मध्यम वर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद सिद्ध हो रही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें