फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर का असर, कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

Fri, 30 Jan 2026 07:23 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर का असर तेज हो गया है। शुक्रवार को 12 जिलों में ठंड को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी राजस्थान में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। गुरुवार को कई शहरों में तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिरा। पाली सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Weather: राजस्थान में शुक्रवार को 12 जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों- जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 2 फरवरी तक बना रहेगा। गुरुवार को सीकर, जयपुर, फतेहपुर, भीलवाड़ा सहित कई शहरों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हल्के बादल और धुंध के कारण दिन में धूप कमजोर रही, जिससे दिन के समय भी सर्दी का असर बना रहा।

शेखावाटी क्षेत्र के सीकर समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। बीते 24 घंटों में सुबह तक मौसम साफ रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में धुंध और बादल छा गए। गुरुवार को श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, बारां, डूंगरपुर, नागौर, फतेहपुर, करौली, सिरोही, उदयपुर, कोटा, सीकर, पिलानी, जयपुर, अलवर, टोंक, भीलवाड़ा और अजमेर में दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

प्रदेश में सुबह और शाम गलनभरी सर्दी का असर बना रहा। हल्की सर्द हवाओं के चलते कोटा, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी और प्रतापगढ़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ठंडा जिला पाली रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढें- Rajasthan News: हाय-हल्ला और डर का पल..., शराबी चालक की कार ने मचाया आतंक, पांच वाहन हुए बर्बाद

प्रदेश के शहरों का अधिकतम-न्यूनतम तापमान
प्रदेश के प्रमुख शहरों में 29 जनवरी को दर्ज तापमान के अनुसार अजमेर में अधिकतम 21.6 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर में दिन का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 5.2 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 21.5 और न्यूनतम 8.5 डिग्री दर्ज हुआ। पिलानी में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 6 डिग्री रहा, जबकि सीकर में अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। चित्तौड़गढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8.6 डिग्री दर्ज हुआ। उदयपुर में अधिकतम 19 और न्यूनतम 8 डिग्री रहा। बाड़मेर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में अधिकतम 23 और न्यूनतम 8.9 डिग्री रहा, जबकि जोधपुर में अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम 10.3 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन

बीकानेर में अधिकतम 21 और न्यूनतम 9.6 डिग्री रहा। चूरू में दिन का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम 21.1 और न्यूनतम 7.3 डिग्री रहा। बारां में अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। जालोर में अधिकतम 24 और न्यूनतम 7.5 डिग्री रहा।
सिरोही में अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में अधिकतम 21.1 और न्यूनतम 4.4 डिग्री रहा। करौली में अधिकतम 19 और न्यूनतम 8.6 डिग्री दर्ज हुआ। दौसा में अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम 6.3 डिग्री रहा। प्रतापगढ़ में अधिकतम 19.4 और न्यूनतम 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। डूंगरपुर में अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 5.7 डिग्री रहा। वहीं पाली प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री और अधिकतम 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें