फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: सरकारी काम में बाधा डालने, पथराव और पुलिस से धक्का-मुक्की का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 08:31 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: झालावाड़ के घांटोली थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 20 दिसंबर को ग्राम दुर्जनपुरा में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के पुलिस थाना घांटोली की टीम ने राजकार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर चोटें पहुंचाने के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गांव में हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमले से जुड़ी है।

विज्ञापन

 
20 दिसंबर को ग्राम दुर्जनपुरा में हुई घटना
थाना घांटोली से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम दुर्जनपुरा से मोबाइल के माध्यम से दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली। इस पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा, जहां मुकेश उर्फ तोता पुत्र पांचूलाल तंवर और पिंटू पुत्र पांचूलाल तंवर आपस में झगड़ते मिले।
 
समझाइश के दौरान बढ़ा तनाव
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही थी, तभी उनके परिवारजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस जाब्ते और सरकारी वाहन को घेर लिया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: DGP राजीव कुमार ने दीं नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं, नशामुक्त राजस्थान और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोर
 
पथराव और धक्का-मुक्की का आरोप
आरोपियों द्वारा पत्थर उठाकर पुलिस जाब्ते और सरकारी वाहन पर पथराव किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिससे उन्हें चोटें आईं और सरकारी वाहन का शीशा टूट गया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

 
घटना के बाद मामले में अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकेश उर्फ तोता पुत्र पांचूलाल तंवर, रमेश पुत्र मोहनलाल तंवर, मोहनलाल पुत्र नारायण तंवर और पिंटू पुत्र पांचूलाल तंवर, सभी निवासी ग्राम दुर्जनपुरा थाना घांटोली, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें