फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: झालावाड़ में छोटी कालीसिंध नदी की पुलिया से महिला ने लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 26 Aug 2025 02:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ के मल्हारगज में छोटी कालीसिंध नदी की पुलिया पर महिला ने कथित रूप से छलांग लगा दी, पुलिस खोज अभियान चला रही है। गौरतलब है कि बारिश के मौसम में नदी पूरे ऊफान पर रहती है।
विज्ञापन
कालीसिंध नदी की पुलिया से कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चौमेहला गगधार उपखंड के मल्हारगज क्षेत्र में मंगलवार सुबह छोटी कालीसिंध नदी की पुलिया पर एक महिला ने कथित तौर पर छलांग लगा दी। महिला की पहचान धर्मकंवर पुत्री कुशाल सिंह निवासी बरडिया बिरजी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


घटना आज सवेरे 11 बजे की है। ग्रामीणों ने महिला को नदी में छलांग लगाते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर जिला पुलिस उपअधीक्षक वृत्त गगधार जय प्रकाश अटल एवं थानाधिकारी अमरनाथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय गोताखोरों ने महिला की तलाश के लिए छोटी कालीसिन्ध नदी में सर्च ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया है। महिला की सिर्फ चप्पल पुलिया पर मिली है। खबर लिखने तक महिला का पता नहीं चला है। 

महिला ने नदी से छलांग क्यों लगाई? इसके कारणों का पुलिस टीम अनुसंधान कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला गृह कलेश का दिखाई दे रहा है। बहरहाल पुलिस ने महिला के अब तक नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी है, कुछ देर में एसडीआरएफ टीम सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Flood: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 8 जिलों में स्कूल बंद, उदयपुर में कार नाले में गिरी, 3 की मौत
विज्ञापन


बहरहाल घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस महिला के इस कदम के पीछे कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और नदी किनारे निगरानी बढ़ा दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें