दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया कि कई प्रकरणों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे रहे विशेष अभियान में कार्रवाई की गई है। बता दें कि जैन मंदिर महवा में हुई चांदी के आभूषणों की चोरी की वारदात के संबंध में आरोपी की पहचान महेश के रूप में हुई है। जिसे कस्बा टोडाभीम जिला गंगापुरसिटी से दस्तयाब कर गहनता से तफ्तीश की गई।
23 अक्टूबर को हुई थी चोरी
गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2023 को परिवादी महावीर प्रसाद जैन पुत्र रामजीलाल जैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कोई अज्ञात चोर द्वारा 14 छत्र चांदी, 6 पंचमेरू चांदी, 1 नारियल चांदी, 3 सिहांसन, 4 भामंडल चांदी की मूर्ति, 2 सिद्ध और गुल्लक में रखे लगभग 50 हजार रूपये चोरी किये गए है। चोरी की घटना के संबंध में घटनास्थल के आस-पास रूट चार्ट के माध्यम से रूट मार्ग चिन्हित कर करीब 200 किलोमीटर क्षेत्र में 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। तब जाकर आरोपी चोर पुलिस की गिरफ्त में आया।