फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बिजली निगमों के जेईएन कल से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, कहा- सरकार ने नहीं की बजट घोषणा लागू

Sun, 20 Aug 2023 08:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश संयुक्त सचिव नितिन जोशी ने बताया कि राजस्थान का बिजली जेईएन पूरे देश में सबसे कम वेतनमान पर कार्य कर रहा है। वह अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा है। कल सोमवार से जयपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले सभी जिलों के कलेक्टर को दिया गया था ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बिजली निगमों के कनिष्ठ अभियंता (JEN) सोमवार से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान वेतन और एसीपी विसंगति दूर करने की मांग को लेकर पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के बैनर तले जयपुर में विसंगति दूर ना होने तक अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन


पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के बैनर तले जयपुर समेत प्रदेशभर में पिछले दिनों विसंगति दूर करने की मांग पर जेईएन ने जिला कलेक्टर्स को  ज्ञापन सौंपे थे। इस दौरान सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए गए थे। जेईएन का आरोप है कि राज्य सरकार ने एसीपी विसंगति दूर करने के लिए बजट में घोषणा भी की है, लेकिन अभी तक इसका इंपलीमेंट नहीं होने से अभियंता वर्ग आक्रोशित है।

जेईएन पूरे देश में सबसे कम वेतनमान पर काम कर रहा
प्रदेश संयुक्त सचिव नितिन जोशी ने बताया कि राजस्थान का बिजली जेईएन पूरे देश में सबसे कम वेतनमान पर कार्य कर रहा है। वह अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसी अनोखी वेतन विसंगति राज्य के किसी भी सेवा संवर्ग में नहीं है कि पदोन्नति ना होने पर पूरे सेवाकाल में एक भी पदोन्नति पद का वेतनमान नहीं मिल सके। जेईएन लंबे समय से वेतन विसंगति से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें