फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रेष्ठ की हुई जर्मनी की जेनिफर, भरतपुर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, कहा- भारतीय कल्चर आया पसंद

Tue, 13 Dec 2022 09:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

निफर ने बताया कि उसे इंडियन कल्चर, यहां के लोग और उनकी विनम्रता बहुत पसंद आई। वह अब तक दिल्ली, देहरादून, मसूरी जैसे कई शहर और पर्यटनस्थल घूम चुकी है।  
विज्ञापन
भरतपुर के होटल में कपल ने लिए फेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की रहने वाली जेनिफर को भारतीय संस्कृति और भारतीय युवक इतना भाया कि उसने हिंदू रीति रिवाज से उसके साथ शादी कर ली। मंगलवार को जेनिफर ने गाजियाबाद के श्रेष्ठ के साथ भरतपुर के एक होटल में धूमधाम से विवाह किया। इस शादी में विदेशी दुल्हन और भारतीय युवक के परिजन भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


दरअसल, श्रेष्ठ जर्मनी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे जर्मनी की सोलर एनर्जी एक कंपनी में जॉब मिल गई। इस दौरान श्रेष्ठ की मुलाकात जर्मनी की जेनिफर से हुई। दोनों की मुलाकात पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। श्रेष्ठ ने बताया वो और जेनिफर करीब साढ़े तीन साल से साथ हैं।

विज्ञापन


कुछ समय पहले उसने जेनिफर से शादी के लिए पूछा तो उसने हां कर दी। जिसके बाद श्रेष्ठ और जेनिफर ने अपने-अपने परिवार वालों से बात की तो वह भी तैयार हो गए। वहीं, जेनिफर ने बताया कि उसे इंडियन कल्चर, यहां के लोग और उनकी विनम्रता बहुत पसंद आई। वह अब तक दिल्ली, देहरादून, मसूरी जैसे कई शहर और पर्यटनस्थल घूम चुकी है।  
विज्ञापन




इधर, शादी की तैयारियों को लेकर जेनिफर का परिवार भारत आया था। मंगलवार को दोनों ने भरतपुर के एक होटल में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। श्रेष्ठ घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर धूमधाम से होटल पहुंचा। जहां दोनों ने सात फेरे लिए। इससे पहले वरमाला सहित अन्य रश्में भी निभाई गईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें