फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: JDA ने गिराई पांच मंजिला अवैध इमारत, पेपर लीक मास्टरमाइंड की कोचिंग के पास वाली बिल्डिंग भी ध्वस्त

Sat, 21 Jan 2023 12:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में गोपालपुरा बायपास पर गुर्जर की थड़ी के पास पेपर लीक मास्टरमाइंड के अधिगम कोचिंग सेंटर बिल्डिंग की तरह ही उसके पास वाली बिल्डिंग को भी जेडीए ने गिरा दिया।
विज्ञापन
पांच मंजिला इमारत को ढहाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार से जेडीए की ओर से बिल्डिंग तोड़ने की कार्रवाई जारी है, दूसरे दिन शनिवार को टेक्निकल टीम की मदद से बिल्डिंग को गिरा दिया गया। अवैध तरीके से आवासीय भूखण्ड पर बिना जेडीए की परमिशन से बनी 5 मंजिला बिल्डिंग को तोड़ने का काम 20 जनवरी की सुबह से चल था था, पहले दिन तकनीकी समस्या आने के कारण बिल्डिंग नहीं गिर सकी, लेकिन शनिवार आज सुबह करीब जेडीए टीम ने दोबारा कार्रवाई कर पहले बिल्डिंग के चारों तरफ गिरा मलबा हटाया, फिर उस बिल्डिंग के पिलर्स को पोकनेल मशीन से कमजोर कर दिया। फिर यह कमजोर हुई  बिल्डिंग भरभरा कर कुछ क्षणों में गिर गई।

विज्ञापन




आवासीय भूमि पर था व्यवसायिक कंस्ट्रक्शन
JDA की एन्फोर्समेंट विंग के चीफ कंट्रोलर रघुवीर सैनी ने बताया गुर्जर की थड़ी इलाके में सुखविहार योजना के भूखण्ड संख्या-34 पर ये बिल्डिंग बनी थी। 296 गज के आवासीय भूखंड पर बनी इस बिल्डिंग में व्यवसायिक उपयोग के हिसाब से कंस्ट्रक्शन कर लिया गया था। 
विज्ञापन


बिल्डर को नोटिस देकर काम रोकने के लिए भी कहा था। लेकिन भूखण्ड मालिक ने जेडीए की ट्रिब्यूनल कोर्ट से स्टे लेने के बाद इसका निर्माण जारी रखा। पिछले साल अक्टूबर में जब कोर्ट सील खोलने के आदेश दिए, तो जेडीए को बिना सूचना दिए बिल्डिंग मालिक ने जेडीए सील खुद खोल ली और निर्माण करवाकर इस बिल्डिंग को 5 मंज़िल बना लिया। लेकिन जनवरी 2023 में जेडीए ट्रिब्यूनल में दोबारा याचिका लगाकर मजबूत पैरवी की गई और कार्यवाही के आदेश प्राप्त किए।
विज्ञापन


11 दिन पहले अधिगम कोचिंग वाली बिल्डिंग पर हुई थी कार्रवाई 
जेडीए ने इससे 11 दिन पहले ही पास वाली 5 मंजिला बिल्डिंग तोड़ी थी, जिसने पेपर लीक मास्टरमाइंड का अधिगम कोचिंग इंस्टीट्यूट चलता था।  जेडीए ने उस बिल्डिंग को भी अवैध मानकर धराशायी कर दिया था। फिर 13 जनवरी को जेडीए ने कोचिंग संचालक के अजमेर रोड स्थित निजी निवास में भी अवैध निर्माण के हिस्से को ढहाया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें