फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का आरोपी डेंटिस्ट गिरफ्तार, मामला दर्ज होने के बाद से था फरार

Mon, 04 Mar 2024 08:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालाेर

सार

Jalore: महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी डेंटिस्ट सुरेश सुंदेशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा बीते दिनों शिकायत किए जाने पर मामला सामने आया था। 
विज्ञापन
आरोपी डेंटिस्ट सुरेश सुंदेशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला मरीज के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी डेंटिस्ट को भीनमाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देश पर थाना प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद दुष्कर्म के मामले को लेकर आरोपी डॉ. सुरेश की तलाश प्रारंभ की गई।

विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गंगानगर भाग गया था। पुलिस ने उसे वहां से पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने मामले में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। आरोपी डॉ. सुरेश सुंदेशा निवासी नीलकंठ महादेव मंदिर के पास, भीनमाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि भीनमाल में एक महिला मरीज ने आरोप लगाया था कि चिकित्सक सुरेश सुंदेशा ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए। साथ ही उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। महिला ने सुसाइड नोट लिखकर जब आत्महत्या की कोशिश की तो पति को इसकी खबर हुई। बाद में इस संबंध में भीनमाल थाने में प्रकरण भी दिया गया था।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि व्हाट्स एप पर उसकी बेटी की डीपी देखकर आरोपी डॉक्टर ने उसके बारे में भी गलत बातें कही थीं। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें