फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: घर में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2024 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

Rajasthan Crime: जालौर में एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात हमलावरों ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित्र हो गए। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे समाज को लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव में प्रॉपर्टी डीलर एवं कांग्रेस नेता विजय राज देवासी अपने घर के टीन शेड में सो रहे थे। इस दौरान रात्रि करीब 2 बजे उनके ऊपर तीन से चार अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उनके चीखने पर परिजन जागे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर अवस्था में विजय को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया और शवगृह के बाहर धरने पर बैठ गए, जिनसे पुलिस द्वारा समझाइश की जा रही है।

विज्ञापन


इधर, एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि सायला थाना क्षेत्र के बावतरा में एक घटना सामने आई है, जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर घर में सो रहे विजय राज के सिर पर लाठी से हमला कर हत्या कर दी। इसके पश्चात परिजनों ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक विजयराज देवासी (43) के भाई मगनाराम ने सायला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। हमले के समय मृतक अपने फार्म हाउस पर टीन शेड के नीचे सो रहा था। जबकि उसकी बेटी, पत्नी और मां घर पर दूसरे कमरे में सो रहे थे।

इस दौरान देर रात करीब दो बजे 3 से 4 अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस दौरान युवक के गर्दन और सिर पर गहरी चोट आई। चीखने की आवाज सुनकर परिजन जागे तो आरोपी फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में युवक को सायला हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से उसे भीनमाल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मृतक प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी में प्रॉपर्टी को लेकर ही हमला करने की जानकारी सामने आई है। मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई गोपाल देवासी ने बताया कि घटना रात को एक से दो बजे के बीच हुई है। भीनमाल में हॉस्पिटल ले जाते समय विजयराज ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जहां से उनका शव सायला हॉस्पिटल की मोर्चरी लेकर आए है। हमारी पुलिस से एक ही मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसी मांग को लेकर परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे है। इधर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और मामले का खुलासा करने की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर डीएसपी गौतम जैन व सायला थानाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश का प्रयास किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें