फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore: शादी में शामिल होने पर समाज से बहिष्कार और लाखों का जुर्माना; पंचों का तुगलकी फरमान से मचा हड़कंप

Sun, 19 Apr 2026 12:56 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

Jalore: जालोर के भीनमाल में एक अवैध पंचायत द्वारा वरदाराम माली के परिवार पर सामाजिक बहिष्कार और जुर्माने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ स्वयंभू पंचों ने परिवार की शादी में शामिल होने वालों को समाज से बाहर करने और जुर्माना लगाने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन
जालोर : भीनमाल में पंचों का तुगलकी फरमान, परिवार की शादी में शामिल होने पर बहिष्कार और जुर्माने - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर जिले के भीनमाल शहर में अवैध पंचायत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भादरड़ा रोड निवासी वरदाराम माली ने पुलिस थाना भीनमाल में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि समाज के कुछ स्वयंभू पंचों ने उनके परिवार के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी कर दिया है।

विज्ञापन


शादी में शामिल होने बहिष्कार और जुर्माने की धमकी
जानकारी के अनुसार, वरदाराम माली के पुत्र और दो पुत्रियों की शादी होने वाली है। इसी को लेकर समाज के कुछ लोगों समरथाराम, दीपाराम, बाबुलाल, जगदीश, सोमताराम, सरदाराराम और मांगीलाल ने कथित रूप से अवैध पंचायत बुलाकर निर्णय लिया कि जो भी व्यक्ति इस परिवार की शादी में शामिल होगा, उसे समाज से बाहर कर दिया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

लिव-इन रिलेशनशिप विवाद से शुरू हुआ मामला
बताया जा रहा है कि पूरा विवाद परिवार के भतीजे विक्रम कुमार के लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर शुरू हुआ। इसी मामले को आधार बनाते हुए पंचायत ने विक्रम कुमार पर 31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि उसके बहनोई पर भी 4 लाख रुपये का दंड लगाया गया। साथ ही विक्रम कुमार और पांचाराम को समाज से बहिष्कृत कर उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस पर दबाव और धमकियों के आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस मामले में पहले से ही पुलिस थाना भीनमाल में मुकदमा दर्ज है, लेकिन गवाही देने से नाराज स्वयंभू पंच अब पूरे परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और लगातार धमकियां दे रहे हैं।

थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के कई सदस्य रात में थाने पहुंचे और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। दूल्हा और दुल्हन ने बताया कि पंचायत के इस फरमान के बाद समाज के लोग शादी में आने से डर रहे हैं, जिससे परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

ये भी पढ़ें: शादी की तैयारियों के बीच मातम; सड़क हादसे में मां की मौत, ट्रेन ने छीनी शिक्षिका की जिंदगी
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला 
पीड़ित वरदाराम माली ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें