फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: नाराज लालसिंह ने बसपा प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सार

कांग्रेस से जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर टिकट नहीं मिलने से नाराज लालसिंह धानपुर ने बहुजन समाज पार्टी की तरफ से कल कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
लालसिंह धानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकट नहीं दिए जाने से कांग्रेस से नाराज होकर बसपा में शामिल हुए लालसिंह धानपुर ने जालौर-सिरोही सीट पर बसपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। जालौर जिला मुख्यालय स्थित संजय नगर में भक्तसिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे जुलूस के रूप में रवाना होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र भरा।

विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग बाहर से आते हैं, जो स्थानीय लोगों की पीड़ा को नहीं समझते। वे जोधपुर जाकर बैठ जाएंगे। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समुदाय से ऊपर नहीं उठने वाली पार्टी की आंखें खुलनी चाहिए। सभा के बाद जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर बसपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। ध्यान रहे कि जालौर-सिरोही सीट पर वैभव गहलोत को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस से नाराज लालसिंह ने कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और अब वे इसी सीट से बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। लालसिंह के चुनाव मैदान में आने से कांग्रेस के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें