फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: युवक के अपहरण के प्रयास में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

Sat, 23 Mar 2024 10:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

पिस्तौल की नोंक पर युवक के साथ मारपीट कर अपहरण करने के प्रयास में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य फरार है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर जिले की भीनमाल पुलिस ने एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थाना इलाके के भागल रोड पर एक व्यक्ति के साथ पिस्तौल की नोंक पर मारपीट करने और उसका अपहरण करने का प्रयास करने के मामले एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भीनमाल थाना पुलिस की टीम ने घटना की शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के अंदर हिस्ट्रीशीटर हरसना राम चौधरी एवं राहुल उर्फ रूद्र राज पटेल एवं वेरसीराम देवासी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक पिस्तौल व कारतूस जब्त किया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है।
 
एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि इन बदमाशों ने बेरा निवासी मुकेश सुन्देशा पुत्र मोहनलाल के साथ शुक्रवार रात पिस्तौल की नोंक पर मारपीट कर उसका अपहरण करने की कोशिश की थी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अनुसंधान शुरू किया गया।
विज्ञापन

  
घटना को ट्रेस आउट करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल एवं सीओ अन्नराज सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन एवं एसएचओ बाबूलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा मात्र 10 घंटे में अज्ञात मुलजिमों को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल चौथे आरोपी जामताराम की तलाश की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर हरसना राम के विरुद्ध पूर्व में चोरी, नकबजनी व मारपीट के कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें