फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: NH-325 पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, बुजुर्ग दंपती समेत 3 की मौत

Mon, 05 Jan 2026 04:11 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

आहोर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-325 पर रविवार देर रात एक निजी ट्रेवल्स की स्लीपर बस बेकाबू होकर पलट गई, इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
NH-325 पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में देर रात करीब साढ़े 11 बजे आहोर थाना क्षेत्र के अगवरी गांव और गुड़ा बालोतान के बीच निजी कंपनी की स्लीपर बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार बस सांचौर से रवाना होकर जालोर, आहोर और जयपुर होते हुए करौली जा रही थी। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, तभी तेज रफ्तार में चल रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के शीशे चकनाचूर हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


हादसे में सांचौर के लियादरा गांव निवासी फगलूराम (75) पुत्र हेमाराम बिश्नोई और उनकी पत्नी हुआ देवी (65) के शव बस के नीचे बुरी तरह दब गए। इसके अलावा भरतपुर निवासी अमृतलाल पुत्र खिलाड़ीलाल ने जालौर के सामान्य चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि फगलूराम अपनी पत्नी के साथ बेटे के परिवार से मिलने अजमेर जा रहे थे।

सूचना मिलते ही आहोर थानाधिकारी करण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बस को सीधा करने के लिए तीन क्रेनों की सहायता ली गई और शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आहोर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जालौर रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार 13 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार हरि गुर्जर ने बताया कि वह सांचौर से जयपुर जा रहे थे कि अचानक तेज झटका लगा और बस पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों ने शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जर्जर स्कूल भवनों पर बड़ा फैसला, सुरक्षित पढ़ाई के लिए नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट होंगे छात्र

घायलों में सांचौर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र सांवलाराम, मन बिश्नोई पुत्री मालाराम, भावना पुत्र चिमनाराम, बांसवाड़ा निवासी पूजा पुत्र रामचंद्र, दौसा निवासी हरीश पुत्र हरिविलास गुर्जर, कुलदीप पुत्र लाखन बंजारा, सांचौर निवासी संदीप पुत्र कैलाश महेश्वरी, अलवर निवासी पवन पुत्र जगदीश प्रसाद, मेडाबागोड़ा निवासी हर्षन पुरी पुत्र इंद्र पुरी गोस्वामी और सांचौर निवासी दिलीप पुत्र बाबूलाल बिश्नोई शामिल हैं।
विज्ञापन


यात्रियों ने बस चालक पर नशे में वाहन चलाने और तेज गति से बस दौड़ाने के आरोप लगाए हैं। बताया गया कि ड्राइवर स्टीयरिंग छोड़कर पान मसाला मिला रहा था, इसी दौरान बस बेकाबू हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें