फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore: सायला पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 280 ग्राम अफीम के दूध के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 07:00 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालोर जिले की सायला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने  280 ग्राम अफीम के दूध और 710 ग्राम विनिर्मित अफीम का दूध के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सायला पुलिस की अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालोर की सायला थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम  दिया है। पुलिस ने पोषाणा गांव निवासी मनाराम रेबारी पुत्र पीराराम (55) की रहवासी ढाणी पर दबिश देकर उसके घर से 280 ग्राम अफीम का दूध, 710 ग्राम विनिर्मित अफीम का दूध के साथ आरोपी मनाराम को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जालोर एसपी मोनिका सेन ने बताया कि मुखबिर से पोषाणा गांव निवासी मनाराम रेबारी के यहां अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल व सीओ रतनाराम देवासी के सुपरविजन और एसएचओ हुकम गिरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपी की रहवासी ढाणी पर दबिश देकर तलाशी ली गई। तलाशी में 280 ग्राम अफीम का दूध और 710 ग्राम विनिर्मित अफीम का दूध मिलने पर आरोपी मनाराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें