फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Update News: कांस्टेबल प्रहलाद सिंह हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस ने भरतपुर से दबोचा

Wed, 30 Aug 2023 06:31 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह हत्याकांड का दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और जम्मु कश्मीर से पीछा करते हुए भरतपुर से दबोचा।
विज्ञापन
कांस्टेबल प्रहलाद सिंह हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना अंतर्गत रेटा गांव में पुलिस पर फायर करने वाला दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। 23 अगस्त की सुबह डीएसटी के कांस्टेबल प्रहलाद सिंह पर फायर कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी सौरभ जाट पुत्र दिलीप सिंह (19) निवासी विजयपुरा थाना सूरौठ जिला करौली को पुलिस ने भरतपुर में थाना हलैना क्षेत्र के बड़ागांव सरसेना इलाके से डिटेन कर बापर्दा गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी वंदिता राणा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी नवीन सिनसिनवार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कल्याणपुर जिला भरतपुर को घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने मुठभेड़ में डिटेन कर लिया था, जो अभी एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती है। दोनों आरोपी प्रतियोगिताओं की तैयारी के बहाने जयपुर में किराए का मकान लेकर रहते हैं। जहां से बाइक चोरी कर भरतपुर में बेचते थे। इनके और साथियों द्वारा हथियारों के खरीद फरोख्त करने की भी जानकारी सामने आई है। 

एसपी राणा ने बताया कि 23 अगस्त को दौसा डीएसटी को सूचना मिली कि कालाखो गांव के पास चोरी की बाइक बेचने दो युवक आये हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची डीएसटी को देख एक आरोपी रेटा गांव तो दूसरा बरखेड़ा गांव की तरफ भागने लगा। टीम ने पीछा किया तो रेटा की तरफ भागे बदमाश ने डीएसटी के कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के ऊपर फायर किया और तारबंदी कूद कर बाजरे के खेतों में भाग गया। घायल कांस्टेबल को पहले दौसा अस्पताल और फिर जयपुर रैफर किया गया। जहां 25 अगस्त को इलाज के दौरान शहादत को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


एडिशनल डीजीपी क्राइम श्री दिनेश एमएन व आईजी रेंज श्री उमेश चंद दत्ता ने मौके पर कैम्प कर पल-पल की मॉनिटरिंग की। घटना के दूसरे दिन साइबर सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर रेटा गांव के पीछे खेतों और जंगलों में पुनः सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। खेत में हथियार लेकर खड़े बदमाश नवीन को सरेंडर करने को कहा गया तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में एसएचओ अजीत सिंह बड़सरा द्वारा पैर में फायर किया और कांस्टेबल बृजेश ने उसे काबू कर लिया।

फरार चल रहे आरोपी सौरभ जाट की तलाश और दस्तयाबी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह के नेतृत्व में सीओ मानपुर और महवा SHO, सिकंदरा, मेहंदीपुर बालाजी और साईबर सैल की अलग-अलग टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा कार्य योजना बना राजस्थान, गुरुग्राम, दिल्ली और जम्मू कश्मीर के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। लगातार पीछा करते हुए आखिरकार आरोपी को भरतपुर के थाना हलैना क्षेत्र के बापर्दा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें