फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: अश्लील वीडियो बनाने वाली महिला गिरफ्तार, पैसों के लालच में करती थी काम; साथी को भी पुलिस ने दबोचा

Mon, 12 May 2025 03:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaislamer: पुलिस ने बताया कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला पैसे कमाने के चक्कर में अपने साथी के साथ मिलकर अनजान जगहों पर अनजान लोगों के साथ अश्लील वीडियो बनाती थी। जैसलमेर में वीडियो बनाने से पहले वो सिंगापुर, थाईलैंड आदि जगहों पर भी गई थी।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों एक महिला का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद जैसलमेर पुलिस ने वीडियो बनाने वाली महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला पैसों के लालच में अपने साथी के साथ मिलकर अनजान जगहों पर अनजान लोगों के साथ अश्लील वीडियो बनाती थी और महंगे दामों में उसे बेचती थी। जैसलमेर में भी उक्त महिला ने एक बुजुर्ग के साथ ऐसा ही वीडियो बनाकर उसे एक साइट पर पोस्ट किया था। इस पर जैसलमेर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर महिला को उसके साथी के साथ दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जैसलमेर पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एक महिला का अश्लील वीडियो सामने आया था। जिसमें महिला अपने साथी के साथ कार में सवार होकर राह चलते एक बुजुर्ग को रोकती है और उसके साथ अश्लील हरकतें करती है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कार्रवाई करने की मांग की। जैसलमेर पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तनोट थाना में आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर चौधरी ने रूपसिंह ईन्दा सीओ सिटी व भीमराव सिंह हेड कॉन्स्टेबल प्रभारी डीसीआरबी/डीएसटी को इस मामले का तुरंत खुलासा कर अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

पढ़ें: पाकिस्तान से तनाव के बीच जयपुर में व्यापारी लगाएंगे सायरन, प्रशासन रखेगा पैनी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद थाना प्रभारी सुरजाराम व भीमराव सिंह हेड कॉन्स्टेबल प्रभारी डीएसटी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर टीमों द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गई। पुलिस टीमों ने हजारों किलोमीटर पीछा कर महिला और उसके साथी को दिल्ली में एक फ्लैट में गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को पकड़कर जैसलमेर लेकर आई और पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में डीएसटी प्रभारी भीमराव सिंह, सम थाना प्रभारी सुरजा राम, कॉन्स्टेबल सुभाष चंद, हजारसिंह, पदमसिंह, लीलगिरी, प्रवीण कुमार, सोहनलाल व मनीषा शमिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें