फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: हत्या के आरोपी को भगाने वाला गिरफ्तार, दो महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी बदमाश

Sat, 07 Jun 2025 04:12 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

हत्या के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के काम में बाधा डालकर आरोपी को फरार करवाने वाले आरोपी को पुलिस ने मोहनगढ़ क्षेत्र के खेतों से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को दो महीने से चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
इनामी आरोपी को खेतों से घेराबंदी कर पकड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भणियाणा थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने और फरार अपराधी को भगाने के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी सलीम खान पुत्र अब्दुल करीम (उम्र 25 वर्ष) निवासी भणियाणा को मोहनगढ़ क्षेत्र के खेतों से एक किलोमीटर तक पीछा कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी, अब उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


भणियाणा थाना प्रभारी देवाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल 2025 को जब पुलिस हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में नामजद आरोपी उमर फारूक उर्फ हजूर खान को पकड़ने उसके गांव गई थी तभी आरोपी और उसके परिजन हरकत में आ गए। पुलिस टीम को देखकर उमर फारूक व एक अन्य युवक दो अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। पुलिस ने तुरंत पीछा कर उमर फारूक को मौके पर ही पकड़ लिया, लेकिन उसी दौरान आरोपी के परिजन और सलीम खान ने पुलिस के कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।

बताया गया कि आरोपी सलीम खान ने जान-बूझकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बनाया और राजकार्य में हस्तक्षेप करते हुए अपने रिश्तेदार उमर फारूक को अपनी गाड़ी में बैठाकर मौके से फरार करवा दिया। पुलिस ने सलीम के इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, अपराधी को भगाने और साजिश रचने जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर एक हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota: MBBS छात्र की मौत के तीन महीने बाद हत्या का केस दर्ज, एफआईआर में काॅलेज की प्राचार्य समेत अन्य के नाम

इसके बाद से आरोपी सलीम लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं लेकिन वह हर बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आखिरकार मुखबिर से सूचना मिली कि सलीम खान मोहनगढ़ क्षेत्र में स्थित एक खेत में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी देवाराम चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की, जिसमें एएसआई रूगपुरी, हेड कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल दानाराम और कांस्टेबल आईदान राम को शामिल किया गया।
विज्ञापन


टीम ने इलाके की घेराबंदी कर खेतों की तलाशी शुरू की तभी अचानक पुलिस को देखकर सलीम खान भागने लगा। टीम ने उसका करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया और अंततः खेतों में ही धरदबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें